वेरिकोस वेन होने के लिए वैसे तो आनुवांशिक कारण मुख्य रुप से जिम्मेदार है लेकिन मोटापा, व्यायाम नहीं करने की आदत, महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान रक्त शिराओं पर अधिक दबाव पडने, रहन . सहन के गलत तौर तरीकोे तथा अघिक समय तक खडे रहने और पैर लटका कर बैठने आदि के कारण भी वेरिकोस वेन की आश्ंाका होती है। करीब चालीस प्रतिशत मरीजों में वेरिकोस वेन की बीमारी वंशानुगत होती है।
ऐसे परिवारोें में पीढी दर पीढी यह बीमारी चलती रहती है इसके अलावा मोटापा उम्र ढलने तथा व्यायाम नहीं करने के कारण रक्त शिरायें कमजोर पड जाती हैं और वेरिकोस वेन की समस्या उत्पन्न होती है। मेाटापे के कारण पैरों में चर्बी ज्यादा हो जाने की वजह से रक्त शिराओं को पर्याप्त सहारा नहीं मिल पाता और वे कमजोर पड जाती है ।
अधुनिक समय में इस बीमारी के प्रकोप में बढोतरी होने का कारण ऐसे व्यवसायों एंव पेशों का अविर्भाव है जिनमें या तो लम्बे समय तक खडा रहना पडता है या पैर लटका कर बैठे रहना पडता है! यही कारण है कि .टैफिक पुलिसवालों, सर्जनों, कम्प्यूटर एंव टाइपराइटर पर काम करने वालों तथा दफ्तरों में देर तक पैर लटकाकर बैठने वाले कर्मचारियों एंव अधिकारियों को यह बीमारी होने की अधिक आशंका होती है । बड़े बड़े पाॅंच सितारा होटलों के स्वागतकक्ष व रसोइघरों व काल सेंटरों में काम करने वाले नवयुवकों में हमेशा वेरिकोस वेन उत्पन्न होने का ख़तरा मडराता रहता है। पैर की हडडी के फ्रैक्चर एंव पैर की नसों में सूजन एंव रुकावट यानी डीप वेन थ्रोम्बोसिस ;डी0 वी0 टी0) होने पर भी वेरिकोस वेन हो जाने का खतरा अधिक रहता है।

Dr. K. K. Pandey is a Senior Consultant in Cardiothoracic, Thoracic and Vascular Surgery at Indraprastha Apollo Hospital, New Delhi, with nearly 30 years of surgical experience. He has previously worked at Batra Hospital, Dr. Ram Manohar Lohia Hospital in New Delhi and the Bakulev Institute of Cardiovascular Surgery in Moscow. Dr. Pandey specializes in thoracic, lung and chest tumour surgery, varicose veins, vascular bypass procedures and diabetic foot management, using both open and minimally invasive techniques. A surgeon, writer and health educator, he regularly writes columns and books to make complex medical topics easy for the general public, believing that medical knowledge must reach every common person.
