अगर आपकी टाँगों पर काले निशान है तो निम्नलिखित सावधानियाँ बरते:

ऊँची एड़ी के जूते व सैंडल का प्रयोग कतई न करें। जौगिंग, स्किपिंग, एरोबिक्स या ऐसा कोई उछलकूद वाला व्यायाम जिसमें पैर के घुटने पर बार बार झटके लगें, कतई न करें। बगैर झटके दिये हुये, पैर उठाने व मोड़ने वाले व्यायाम वेन्स के लिये फायदेमन्द है। ऐसे व्यवसाय या ऐसी शारिरिक मुद्रा से बचें जिसमें लम्बे समय तक बैठना या खड़े रहना पड़ता हो। अपने आॅफिस या घर पर एक घंटे से ज्यादा लगातार न ही खड़े रहें और न ही पैर लटका कर बैठे रहें, इस तरह की परिस्थितियों में एक घंटा पूरा हो जाने पर पाँच मिनट का अंतराल ले लंे। इस अंतराल में अपने दोनों पैरों को अपने सामने किसी स्टूल के सहारे ऊँचा रखें। अपने वजन पर नियत्रंण रखें। किसी भी हालत में मोटापे को न पनपने दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp