वेन्स में रूकावट दूसरा बड़ा कारण

जब वेन्स में किसी कारणवश सिकुड़न या रुकावट आ जाती है तो टाँग की वेन्स में अशुद्ध खून का प्रवाह अवरूद्ध हो जाता है और यह खून ऊपर दिल की तरफ नहीं चढ़ पाता है। रुकावट का सबसे बड़ा कारण वेन्स के अन्दर खून के कतरों का जाम होना है। अगर ये रक्त का थक्का न हटाया गया तो पैर में सूजन आनी शुरू हो जाती है और देर सबेर घाव बनना निश्चित हैं। वेन्स में रक्त के थक्के जमा होने के दो बड़े कारण हैं। एक तो पैर या टाँग में सड़क दुर्घटना में चोट लगना, मुख्यतया हड्डी का फैक्चर या माँस पेशियों की चोट । दूसरा बड़ा कारण, मोटापा, व्यायाम का अभाव और न चलने की आदत है। तीसरा बडा कारण गर्भवती महिलाओं में पेट की वेन्स पर बच्चेदानी का दबाव ।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp