सड़क दुर्घटना में लगी खून की नस की चोट भी एक कारण हैं

अक्सर यह देखा गया है कि सड़क दुर्घटना के बाद पैर में चोट लग जाती हैं और घाव बन जाते हैं। अक्सर ऐसा भी होता है कि दुर्घटना में टूटी हुई टांग की हड्डी तो जुड़ जाती है, पर घाव ठीक होने का नाम नहीं लेता। चोट लगने के बाद उत्पन्न हुए लाइलाज़ घाव होने का एक प्रमुख कारण अनियंत्रित इन्फेक्शन व दूसरा पैरों की वेन्स का क्षतिग्रस्त होना या उनमें खून के कतरों का जमाव होना है। जिसकी वज़ह से टाँगो के निचले हिस्से में गन्दा खून इक्ट्ठा बना रहता है और घाव के भरने में रूकावट डालता हैं। इसलिये दुर्घटना के बाद अगर घाव भर नहीं रहा है तो हाथ पर हाथ धर कर ना बैठें और किसी अनुभवी वैस्क्युलर सर्जन से परामर्श लें और उनकी निगरानी में इलाज़ करायें ।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp