टाँगों की त्वचा का रंग गहरा हो रहा हैं तो कहाँ जायें ?

सी. वी. आई. रोग के शुरूआती लक्षणों में शाम ढ़लने तक टाँगों व पैरों में सूजन का आ जाना, और सुबह उठने के वक्त सूजन का गायब होना है। पर जैसे जैसे यह मर्ज बढ़ता जाता है, टाँगों में हल्का दर्द, खिचाव व थकान की शिकायत होने लगती है। आगे चलकर टाँगों व पैर की त्वचा का रंग गहराने लगता हैं और उस पर े काले चित्तीदार निशान उभर आते है। धीरे धीरे यह काले निशान आकार में बढ़ने लगते हैं। फिर आगे चलकर इन्हीं काले निशानों पर एक्जिमा व घाव बन जाते हैं। अज्ञानतावश मरीज एक्जिमा का असली कारण समझे बगैर चर्मरोग विशेषज्ञों से इलाज कराना़ शुरू कर देते हैं। मरीज को चाहिये कि वह किसी वैस्क्युलर सर्जन से सलाह लें।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp