टाँगों में दर्द होने पर कहाँ जायें?

अगर पैरों में दर्द के लिए रूग्ण धमनियाँ जिम्मेदार हंै तो पैरों में रक्त प्रवाह को पुनः बहाल करने के लिए कई सारी विधाओं का सहारा लेना पड़ता है जैसे धमनी पुनर्निमाण, धमनी बाईपास व एंजियोप्लास्टी, स्टेंटिंग। अगर टाँग में दर्द का कारण श्रिाओं यानी वेन्स का रोग है तो वीनस एंजियोप्लास्टी व स्टेंटिंग या वीनस बाईपास सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। शिराओं के रोग में अगर वेन्स में सिकुड़न व रुकावट नहीं है तो ज्यादातर मामलों में अन्य तरकीबें जैसे क्रमित दबाव वाली जुराबें, न्यूमेटिक काम्प्रैशन डिवाइस व कुछ विशेष तरह के व्यायाम व आसन लाभदायक होते हैं। इन तरकीबों के असफल रहने के बावजूद ही एन्डोवेनस लेसर तकनीक या रेडियो फ्रिक्वेन्सी एब्लेशन तकनीक या फोम थेरेपी का सहारा लिया जाता है। आर्थराइटिस के मामले में कुछ विशेष व्यायामों व दवाओं का सहारा लेना पड़ता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp