वेन्स का रोग भी पैरों में दर्द का एक महत्वपूर्ण कारण

पैरों में दर्द उभरने दूसरा मुख्य कारण वेन्स यानि शिरा का रोग है। जब टाँगों को रक्त धमनियाँ द्वारा पहुँचाया गया शुद्ध खून आक्सीजन देने के बाद अशुद्ध हो जाता है तो यही वेन्स दोबारा से उस अशुद्ध खून को फेफड़े तक पहुँचाने का काम करती है या फिर दूसरे शब्दों में कहें कि टाँगों व पैरों में ड्रैनेज सिस्टम का निर्माण करती है। जब किसी वजह से ये वेन्स खून को टाँगों से ऊपर फेफड़े की तरफ नहीं पहुँचा पाती हैं तो ये अशुद्ध खून टाँगों व पैरो में इकट्ठा होना शुरू कर देता है और जब इन शिराओं के रोग से पीड़ित मरीज चलता है तो इकट्ठे हुए अशुद्ध खून की मात्रा और बढ़ जाने की वजह से पैरों में दर्द व थकान शुरू हो जाता है। इन शिराओं के रोगों में सबसे बड़ा कारण सी.वी.आई. यानि क्रोनिक वीनस इन्सफीशियन्सी का रोग है। इस रोग में अशुद्ध खून ऊपर की ओर चढ़ता तो है लेकिन शिराओं के अन्दर स्थित कपाटों के कमज़ोर होने की वजह से चढ़े हुए खून की कुछ या अधिक मात्रा फिर से नीचे आ जाती है और यही कारण होता है इकट्ठे हुए अशुद्ध खून की मात्रा बढ़ जाने का।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp