वेन्स के अन्दर खून के कतरों का जमाव पैरों में दर्द पैदा कर सकती हैे

पैरो में दर्द होने का तीसरा कारण शिराओं यानि वेन्स के अन्दर खून के कतरे जमा हो जाना है, जिसकी वजह से शिराओं का काफी हिस्सा पूरी तरह से बन्द हो जाता है। रक्त के ऊपर चढ़ने की क्रिया बाधित हो जाती है। अपने पैरों में लापरवाही की वजह से ये खून के कतरे स्थाई रूप से शिराओं में अपना डेरा बना लेते हैं और पैरों में बराबर दर्द बना रहता है। ऐसी परिस्थितियों में टाँगों व पैरों में दर्द तो बना रहता है पर साथ साथ टाँगों व पैरों में सूजन भी आ जाती है। इसलिए टाँगों के दर्द से पीड़ित मरीज हाथ पर हाथ धर कर न बैठें और समय रहते किसी जनरल सर्जन या हड्डी विशेषज्ञ की बजाय किसी वैस्क्युलर व कार्डियो वैस्क्युलर सर्जन को दिखाएँ।

कभी कभी वृद्धावस्था में पैरों की माँसपेशियों में अकड़न यानि ‘क्रैम्स’ होते हैं जो विशेषकर रात के समय उभरते हैं और टाँगों में दर्द होता है। कभी कभी घुटने में आस्टियो आर्थराइटिस या घुटने की झिल्ली में सूजन यानि साइनोवाइटिस कि वजह से भी चलने में टाँगों में दर्द होता है। कभी कभी टाँगों में दर्द का कारण सियाटिका भी होता है।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp