डायबिटीज व धूम्रपान टाँगों में दर्द सबसे बड़ा कारण

पैरों की रक्त धमनी के ठीक से काम न करने के कई कारण होते हैं जैसे मधुमेह रोग जिसमें रक्त धमनी की दीवारों पर लगातार चर्बी व कैल्षियम जमा होने लगता है जिससे रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। रक्त धमनी के बीमार होने का दूसरा कारण धूम्रपान व तम्बाकू का सेवन है। तम्बाकू में एक रासायनिक तत्त्व निकोटीन पाया जाता है जो धमनी की छोटी छोटी शाखाओं में सिकुड़न ला देता हैे और पैर को जाने वाले रक्त प्रवाह को काफी हद तक कम कर देता है। अगर डायबिटीज व धूम्रपान के मरीज को पैर में दर्द होना शुरू हो जाए तो बिना किसी देरी के वैस्क्युलर व कार्डियो वैस्क्युलर से परामर्श लें और रक्त धमनी की यथोचित जाँच करवाएँ।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp