मोटापे का पहला नुक्सान: पैर की खून की नस जाम हो सकती है

अगर आप मोटापे के शिकार हैं और नियमित व्यायाम से दूर हैं तो अपने पैरों व टाँगों को खतरे में डाल रहे हैं। आप किसी दिन पायेंगें कि अचानक एक टाँग में सूजन व भारीपन आ गया है । आप को समझ में नहीं आयेगा कि आखिर यह हुआ कैसे। अभी कुछ देर पहले तो सब पैर में सब ठीक ठाक था। पर आचनक यह सूजन क्यों आ गई। इसका असली कारण पैर की गहराई में स्थित गंदे खून की नली यानी वेन्स में खून के कतरे जमा हो गये है और गंदे खून के चढ़ने की प्रक्रिया बन्द हो गई है और पैर में सूजन बढ़ना शुरू हो गयी है। अगर आप सोचेगें कि पैर की माँसपेशियों में खिंचाव आ गया है या ऐंठन हो गयी है तो यह आपकी गलतफहमी होगी। ऐसे में अगर लापरवाही की गई तो टांग की नस में जमे हुये खून के थक्के ऊपर सरक के फेफड़े की मोटी नस में पहुंच कर उसे जाम कर देंगें और जान लेवा जटिलतायें पैदा हो सकती हैं और अन्त में मृत्यु भी आ सकती हैं। यह गलती न करें कि आप ऐसी परिस्थिति में टांग की मालिश करवाने बैठ जाये और सीधा मौत को निमंत्रण दे बैठे।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp