मोटापे से कैसे बचें

मोटापे से बचने का इन्तजाम व तैयारी अपनी जवानी के दिनों से आरम्भ कर देनी चाहिये । उम्र ढलने का इन्तजार नहीं करना चाहियेए क्योंकि बुढ़ापे में वजन कम करना बड़ा कठिन होता है। हमेशा अपनी भूख का अस्सी परसेन्ट हि खायें। बीस परसेन्ट भूखे रहने की आदत बनायें । रोज़ खाने में 300 ग्राम सलाद व ४०० ग्राम फलों का इस्तेमाल करें। चावल, आलू, अचार व मीठे से बचें। भगवान के प्रसाद का बहाना बना कर मीठा मत खायें। । अगर खाने का मन भी करे तो मिठाई की बहुत सूक्ष्म मात्रा ले। तेल युक्त चर्बी बढ़ाने वाले खाध्य पदार्थ जैसे पिज्जा, बर्गर, भठूरे, कुल्चे व माँसाहारी पदार्थ जैसे मटन, चिकन से दूर रहें। खाने में सावधानी बरतने के साथ साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें। रोज सुबह पाँच से छः किलो मीटर टहले ! हो सके तो शाम को एक से दो किलोमीटर टहले । जोड़ों का व्यायाम करें। एक घंटे से ज्यादा लगातार न बैठे। अगर बैठे हुये एक घंटा से ज्यादा हो जाये तो तुरन्त पाँच से दस मिनट तक टहलें और फिर बैठ जाये।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp