मोटापे का चौथा नुक्सान: डायबिटीज के साथ मोटापा पैरों के लिये और भी खतरनाक हैं

डायबिटीज के साथ मोटापा और भी खतरनाक है ।अगर मोटापे के साथ आप डायबिटीज के शिकार भी हैं और नियमित प्र।तरूकालीन सैर से कोसों दूर हैं या न के बराबर टहलते हैं तो आप यह समझ लीजिये कि आप पैर खोने का इन्तजाम कर रहे हैं। डायबिटीज के मरीज़ में पैरों को शुद्ध खून देने वाली खून की नली यानी आरटरी में चर्बी व कैल्शियम जमा होता रहता है जिससे शुद्ध खून की सप्लाई में बाधा पहुँचती है। अगर मोटापा और शुगर न कंट्रोल किया गया और नियमित व्यायाम व पाँच से छः किलोमीटर न टहला गया तो पैरों को शुद्ध रक्त की सप्लाई अवरुद्ध हो जायेगी और धीरे धीरे पैरों में घाव, इन्फेक्शन व गैंगरीन पैदा हो जायेगा। ऐसी अवस्था में पैर खोने के अलावा कोई और रास्ता न बचेगा।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp