मोटापे का तीसरा नुक्सान टाँगों में नीलें नसें उभरने लगती हैं

अगर आपने मोटापे को न हि कंट्रोल किया और न हि घटाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया और नियमित टहलना शुरू नहीं किया तो यकीन मानिये कि आपकी टांगों पर लाली व केंचुये के आकार की नीली नसें उभरना शुरू हो जायेंगी जो धीरे धीरे आकार में बड़ी होती जायेंगी और वेरीकोस वेन्स का रूप ले लेंगी। सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो पैरों में टखने के पास घाव बनने शुरू हो जायेगें जिन्हें वैरिकोस अल्सर कहते हैं। एक बात समझ लीजिये कि अगर वैरिकोस अल्सर को पनपने दिया गया तो इन घावों का भरना बहुत हि कठिन हो जायेगा। ऐसी परिस्थिति में तुरन्त एक अनुभवी वैस्क्युलर सर्जन से परामर्श लें।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp