हमारी दिनचर्या भी पैरों की सूजन की जिम्मेदार हैं

आजकल जैसे-जैसे टेलीविजन में चैनलांे की संख्या में विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे पैरों में सूजन व उससे होने वाली जटिलतायें भी बढ़ रही है। हर एक चैनल में ढ़ेर सारे टीवी सीरियल की भरमार हो जाने से ग्रहणी महिलायें बगैर टीवी सीरियल देखे चैन से सो नहीं पाती । अमूमन प्रत्येक ग्रहणी कम से कम तीन से चार घंटे टी॰वी॰ सेट के सामने लगातार बैठकर बिताती हैं। इस टी॰वी॰ के सामने निरन्तर बैठक से पैरों का ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ा जाता हैं और गन्दे खून का पैरों में जमाव बढ़ता जाता है। क्योंकि लगातार बैठने से टाँगों की मांसपेषियों का पम्प ठीक से काम नहीं कर पाता । जिससे दो नुकसान होते हैं। एक तो पैरों में गन्दा खून निर्धारित सीमा से ज्यादा इकट्ठा होने की वज़ह से मरीज़ को दर्द, बेचैनी व खुजली की षिकायत होने लगती हैं, तो दूसरी तरफ टाँगों की नसों में खून के कतरों का जमाव होने लगता है जो कि एक गंम्भीर अवस्था है।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp