टांगों की वेरिकोस वेन्स भी पैरों में दर्द कर सकती है

पैरों में दर्द होने का एक और महत्वपूर्ण कारण टँागों की वेरिकोस वेन्स है। वेरिकोस वेन्स आज के आधुनिक युग में टँागों पर कहर बरपा कर रही है। जैसे-जैसे विलासिता और आरामतलबी के नए-नए रास्ते ढंूढे जा रहें हैं। वैसे-वैसे टाँगो में वेरिकोस वेन्स विविध रूपों में प्रकट हो रही हैं। इसकी शुरूआत नीले रंग वाली मकड़ी के जालेनुमा रूप से शुरू होती हैं। ये मकड़ी के जाले शुरूआती दिनों में जांघ पर या घुटने के पीछे पाए जाते हैं। अगर समय पर सावधानी न बरती गई तो उचित परामर्श के अभाव में ये विकराल रूप धारण कर लेती हैं और अंत में इसकी परिणति टाँगों में गहरे काले निशान व लाइलाज़ घाव के रूप में होती हैं। अगर पैर में ज्यादा देर बैठने से दर्द व भारीपन महसूस होने लगता हैं और पैरों में नीले रंग की नसें दिखने लगंे तो बगैर समय व्यर्थ किये किसी वैस्क्युलर सर्जन से परामर्श ले लें।

Read more…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Us Now
WhatsApp